जरुरी जानकारी | वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक के ओएफएस से 3,200 करोड़ रुपये जुटाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपनी अनुषंगी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के शेयरों की बिक्री पेशकश से करीब 3,200 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिग्गज खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपनी अनुषंगी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के शेयरों की बिक्री पेशकश से करीब 3,200 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
सूत्रों ने सोमवार को कहा कि वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।
सूत्रों ने कहा कि इस बिक्री पेशकश से वेदांता को करीब 3,200 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।
वेदांता ओएफएस से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपने बही-खाते को दुरुस्त करने और अपनी विस्तार परियोजनाओं में निवेश के लिए करेगी। पिछले महीने पात्र संस्थागत आवंटन से जुटाई गई 8,500 करोड़ रुपये की राशि को मिलाकर वेदांता समूह और एचजेडएल दोनों का कर्ज कम करने में मदद मिलेगी।
खुदरा निवेशकों के लिए आधार निर्गम आकार 51.44 लाख शेयरों का था जबकि कुल 93.82 लाख शेयरों की खरीद हुई।
सूत्रों के मुताबिक, संस्थागत निवेशकों के लिए 4.62 करोड़ शेयर निर्धारित किए गए थे जबकि कुल संस्थागत खरीद 6.36 करोड़ शेयरों की हुई।
वेदांता ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि 16-19 अगस्त तक चली ओएफएस प्रक्रिया के बाद हिंदुस्तान जिंक में वेदांता की शेयरधारिता 63.42 प्रतिशत रह गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

