देश की खबरें | मुख्यमंत्री गहलोत से मिले वेदांता समूह के चेयरमैन अग्रवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।

जयपुर, 18 दिसंबर वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लिये गये नीतिगत निर्णयों एवं फैसलों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सौर, पवन एवं हाइब्रिड ऊर्जा नीति जारी की है। राजस्थान औद्योगिक विकास नीति-2019 में उद्योगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

अग्रवाल ने राजस्थान में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने पिछले तीन 3 साल में प्रदेश में बने निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा में विद्यमान खनिज सम्पदा का बेहतर उपयोग कर प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

अग्रवाल ने सीएसआर निधि (कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी निधि) के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना में सहयोग करने की पेशकश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\