जरुरी जानकारी | वेदांता चेयरमैन की एल्युमिनियम आयात पर रक्षोपाय शुल्क लगाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने घरेलू उत्पादकों को सस्ते आयात से बचाने के लिए इस्पात पर लगाए गए शुल्क की तरह एल्युमीनियम आयात पर भी रक्षोपाय (सेफगार्ड) शुल्क लगाने की मांग की है।

नयी दिल्ली, 20 मई वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने घरेलू उत्पादकों को सस्ते आयात से बचाने के लिए इस्पात पर लगाए गए शुल्क की तरह एल्युमीनियम आयात पर भी रक्षोपाय (सेफगार्ड) शुल्क लगाने की मांग की है।

अग्रवाल ने पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस्पात आयात पर रक्षोपाय शुल्क लगाने के लिए सरकार की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि सरकार एल्युमीनियम के लिए भी इसी तरह के कदम पर विचार करेगी।’’

अग्रवाल ने भारत को दुनिया का एल्युमीनियम केंद्र बनाने के लिए नीतिगत कदम उठाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने मौजूदा वैश्विक व्यापार युद्ध में एल्युमीनियम और इस्पात की रणनीतिक भूमिका का उल्लेख करते हुए भारत के पास खुद को दुनिया का एल्युमीनियम केंद्र बनाने का अवसर है।

अमेरिका की तरफ से कनाडा और मेक्सिको सहित सभी देशों से इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर 25 प्रतिशत का भारी शुल्क लगा दिया है। इसके जवाब में भारत ने भी अपने घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए इस्पात आयात पर 12 प्रतिशत का रक्षोपाय शुल्क लागू किया है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘आधुनिक अर्थव्यवस्थाएं इन दो धातुओं पर आधारित हैं, चाहे वह हवाई अड्डा हो, रेलवे हो, घर, वाहन या मोबाइल फोन हो। लेकिन एल्युमीनियम के पास बढ़त है और भारत के विशाल बॉक्साइट भंडार के साथ हम वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\