खेल की खबरें | वॉन को लगता है कि भारत सभी प्रारूपों में आस्ट्रेलिया से हारेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के कड़े आलोचक माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली की टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तीनों प्रारूपों में हारेगी।

लंदन, 27 नवंबर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के कड़े आलोचक माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली की टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तीनों प्रारूपों में हारेगी।

भारत ने शुक्रवार से शुरू हुए दौरे की शुरूआत निराशाजनक तरीके से की। उसे शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया से 66 रन से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya बोले- सही समय पर करूंगा गेंदबाजी, हमें अन्य हरफनमौला खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत.

वॉन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया इस दौरे पर भारत को सभी प्रारूपों में बुरी तरह हरायेगा। ’’

वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिये काफी खराब रही।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: पहले वनडे मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स.

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वनडे टीम मुझे पुरानी रणनीति वाली लगती है। सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प और बल्लेबाजी भी इतनी गहरी नहीं। ’’

भारत को अपने कोटे के ओवर डालने में चार से ज्यादा घंटे लगे और वॉन इससे खुश नहीं थे। उन्होंने लिखा, ‘‘भारत का ओवर रेट काफी खराब। हाव भाव रक्षात्मक। क्षेत्ररक्षण भी चौंकाने वाला (खराब)। गेंदबाजी सामान्य। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार रहे। ’’

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\