एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के बेलथांगडी से पांच बार के विधायक रहे वसंत बंगेरा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेलथांगडी से पांच बार विधायक रहे वसंत बंगेरा का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

देश की खबरें | कर्नाटक के बेलथांगडी से पांच बार के विधायक रहे वसंत बंगेरा का निधन

मंगलुरु, आठ मई कर्नाटक के बेलथांगडी से पांच बार विधायक रहे वसंत बंगेरा का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

बंगेरा का जन्म 15 जनवरी 1946 को हुआ था और वह दक्षिण कन्नड़ में बिलावा समुदाय के नेता रहे।

बंगेरा के निधन पर अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया।

बंगेरा 1983 में बीएस येदियुरप्पा के साथ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर विधायक बनने वाले पहले चंद विधायकों में से एक थे।

उन्होंने 1989 में भाजपा छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बंगेरा इसके बाद जनता दल में शामिल हो गये और 1994 तक पार्टी में बने रहे।

बंगेरा 2008 और 2013 में पुन: विधायक चुने गये और दक्षिण कन्नड़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बेलथांगडी विधानसभा क्षेत्र से सबसे लंबे समय तक विधायक रहने का रिकार्ड बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).