देश की खबरें | वरुण, गणपति की भारतीय नौकायन जोड़ी ओलंपिक के लिए कोच वारेन की सेवाएं लेना चाहती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके भारतीय नौकायन खिलाड़ी वरुण ठक्कर और केसी गणपति तोक्यो खेलों के लिए अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई कोच इयान स्टुअर्ट वारेन की निगरानी में प्रशिक्षण जारी रखना चाहते हैं।

नयी दिल्ली, पांच मई ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके भारतीय नौकायन खिलाड़ी वरुण ठक्कर और केसी गणपति तोक्यो खेलों के लिए अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई कोच इयान स्टुअर्ट वारेन की निगरानी में प्रशिक्षण जारी रखना चाहते हैं।

इन दोनों नाविकों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का यह कोच अगर अगले तीन महीने तक उनके साथ नहीं रहा तो ओलंपिक में उनके लिए खुद को अगले स्तर पर ले जाना और बेहतर प्रदर्शन करने में मुश्किल होगा।

वरूण और गणपति की जोड़ी पिछले महीने मुस्सानाह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप के 49ईआर क्लास में अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए तोक्यो खेलों में जगह बनाने में सफल रही।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में वरूण ने कहा, ‘‘हम कोच वारेन के साथ काम कर रहे है। हम उनकी पांचवीं टीम है जिसे उन्होंने ओलंपिक के लिए लिए क्वालीफाई करवाया है। उनके अनुभव से हमें खुद को शांत और एकाग्र रखने में मदद मिलती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके साथ निजी तौर पर काम करते हैं, हम अपने माता-पिता से पैसे लेते हैं और बड़े टूर्नामेंटों के दौरान उनकी सेवाएं लेते है। इसलिए हम उन्हें इन खेलों में भी रखना चाहते हैं।’’

यह पूछे जाने पर क्या भारतीय याचिंग संघ (वाईएआई) ने उनके लिये कोच का प्रावधान किया है तो वरूण ने कहा, ‘‘ हमने अपने कोच से यहां आने का अनुरोध किया है। हाँ, हम जानते हैं कि नेत्रा (कुमानन) और विष्णु (सरवनन) के अलग-अलग कोच हैं और हमारे पास एक अलग कोच है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वाईएआई और साइ इस पर काम कर रहे है उम्मीद है हमें सकारात्मक नतीजा मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\