जरुरी जानकारी | वरुण बेवरेजेज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 547.98 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेप्सिको की फ्रेंचाइजी पार्टनर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 547.98 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 13 मई पेप्सिको की फ्रेंचाइजी पार्टनर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 547.98 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का पिछले साल समान तिमाही में मुनाफा 438.57 करोड़ रुपये था।
वरुण बेवरेजेज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पहली तिमाही में परिचालन आय 4,397.98 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,952.59 करोड़ रुपये थी।
तिमाही में कुल खर्च 3,609.76 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल समान तिमाही में 3,329.7 करोड़ रुपये था।
वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि कंपनी का साल की पहली तिमाही में समग्र परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन काफी मजबूत रहा।
कंपनी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

