खेल की खबरें | वाणी ने महिला पीजीटी का चौथा चरण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वाणी कपूर ने अंतिम दौर में एक अंडर 69 के स्कोर से बृहस्पतिवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब जीता।

मुंबई, 27 फरवरी वाणी कपूर ने अंतिम दौर में एक अंडर 69 के स्कोर से बृहस्पतिवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब जीता।

वाणी का कुल स्कोर एक ओवर 211 रहा।

यह वाणी की 2024 सत्र के 12वें चरण के बाद पहली जीत है।

वाणी ने 11वें और 13वें होल में बर्डी की और इस समय वह दो एमेच्योर खिलाड़ियों सानवी सोमू और अनुराधा चौधरी से पीछे थीं। सानवी कल तक शीर्ष पर थीं।

वाणी ने इसके बाद वापसी करते हुए 15वें होल में बर्डी की जबकि इसी होल में अनुराधा ने बोगी की। इससे अनुराधा एक शॉट की बढ़त गंवाकर एक शॉट से पीछे हो गईं।

सानवी ने भी 15वें, 17वें और 18वें होल में बोगी की।

अनुराधा ने दो ओवर के कुल स्कोर से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि सानवी तीन ओवर के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। स्नेहा सिंह (66) और रिद्धिमा दिलावरी (67) ने भी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड