वंदे भारत अभियान: अमेरिका में फंसे 240 से ज्यादा भारतीय नागरिक स्वेदश रवाना
इन यात्रियों में विद्यार्थी, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि अमेरिका में फंसे भारत के 28,000 नागरिक भारत लौटने की इच्छा जता चुके हैं।
वाशिंगटन, 13 मई कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका में फंसे भारत के 240 लोगों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान डलास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से स्वेदश रवाना हुआ।
इन यात्रियों में विद्यार्थी, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि अमेरिका में फंसे भारत के 28,000 नागरिक भारत लौटने की इच्छा जता चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में अमेरिका के चार शहरों न्यूयॉर्क, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी से सात विमानों का संचालन किया गया है। पहला चरण इस सप्ताह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में इन शहरों से सात विमानों को रवाना करने की तैयारी चल रही है।
भारतीय संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने वंदे भारत अभियान के तहत कई और विमानों के परिचालन से इनकार नहीं किया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वेदश वापस लाने का भारत सरकार का यह सबसे बड़ा अभियान है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा था कि 31 देशों से 30,000 भारतीय नागरिकों को वंदे भारत अभियान के दूसरे चरण में 149 विमानों के जरिए लाया जाएगा।
संधू ने हवाईअड्डे पर स्वेदश रवाना हो रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘ यह अप्रत्याशित स्थिति है। कोई भी इसके लिए तैयार नहीं था। जहां कहीं भी भारत के लोग हैं, हम उनकी सेवा में हैं।’’
पहले चरण का पहला विमान सैन फ्रांसिस्को से रविवार को रवाना हुआ था और अंतिम विमान 15 मई को रवाना होगा। इस चरण में करीब 2,000 भारतीय नागिरकों को देश लाया जा रहा है। भारत लौटने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अब भी पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। यह विशेष विमान सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

