एजेंसी न्यूज

Gujarat Accident: महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही वैन गुजरात में ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Gujarat Accident: महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही वैन गुजरात में ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल
(Photo Credits ANI)

दाहोद (गुजरात), 15 फरवरी : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई.

उन्होंने कहा कि 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है. उन्होंने बताया कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे. यह भी पढ़ें : Mirzapur-Prayagraj Highway Accident: प्रयागराज भीषण सड़क हादसे पर राजनाथ सिंह और केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे. एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.’’पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).