ताजा खबरें | वैष्णव ने लोकसभा में कहा : और अधिक ट्रेनों में स्थानीय व्यंजन उपलब्ध होंगे
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि ट्रेनों में क्षेत्र के आधार पर स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराये जाएंगे और इस सिलसिले में दक्षिण रेलवे के तहत एक महत्वपूर्ण प्रयोग शुरू किया गया है।
नयी दिल्ली, दो अपैल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि ट्रेनों में क्षेत्र के आधार पर स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराये जाएंगे और इस सिलसिले में दक्षिण रेलवे के तहत एक महत्वपूर्ण प्रयोग शुरू किया गया है।
रेल मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान द्रमुक सदस्य सुमति टी. के एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।
द्रमुक सांसद ने मंत्री से यह अनुरोध किया था कि तमिलनाडु में परिचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेनों में दक्षिण भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध होने चाहिए।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रसोईयान कर्मी मुख्य रूप से हिंदी बोलते हैं, जिससे यात्रियों को अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताने में कठिनाई होती है।
वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने यात्रियों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाने को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण रेलवे में एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया है।
मंत्री ने कहा, ‘‘अधिक से अधिक ट्रेनों में स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। यह कार्यक्रम पूरे देश के लिए होगा, जो भी ट्रेन किसी विशेष क्षेत्र से गुजरेगी, रेलवे अब यात्रियों को वहां के व्यंजन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है...यह एक निरंतर सुधार प्रक्रिया है, जिसे हम अपना रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)