देश की खबरें | टीकाकरण घोटाला :फर्जी आईएएस अधिकारी के साथ संलिप्तता के आरोप में एक और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में टीकाकरण के लिये फर्जी शिविर लगाने वाले देबांजन देब के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही इस मामले में पकड़े गये लोगों की संख्या बढ कर सात हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

कोलकाता, एक जुलाई कोलकाता में टीकाकरण के लिये फर्जी शिविर लगाने वाले देबांजन देब के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही इस मामले में पकड़े गये लोगों की संख्या बढ कर सात हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान उस फ्लैट के मालिक के रूप में की गयी है जिसे कार्यालय बनाने के लिये देब ने किराये पर लिया था । उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैराती स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया ।

अधिकारी ने बताया, ''उसने अपना कार्यालय देबांजन देब को किराये पर दिया था । ऐसा लगता है कि उसे इस बात की जानकारी थी कि लोगों को बेवकूफ बनाने के लिये देब फर्जी आईएएस अधिकारी बना है लेकिन उसने लगातार उसकी मदद की । हम लोग इस तथ्य की पुष्टि कर रहे हैं ।''

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए फ्लैट के मालिक ने "किसी तरह एक अखबार में दो खबरें प्रकाशित कराने में कामयाबी हासिल की, जिनमें से एक मिलावटी पेट्रोल की बिक्री की जांच के लिए देबांजन की कथित छापेमारी से संबंधित थी"।

अधिकारी ने बताया कि दूसरी खबर वह थी, जिसमें देब ने स्वयं को पश्चिम बंगाल कर्मचारी फेडरेशन का विजेता घोषित किया था ।

देब (28) को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और शनिवार को उसके तीन सहयोगियों को पकडा गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now