एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड : बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता की पत्नी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

देश की खबरें | उत्तराखंड : बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता की पत्नी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

देहरादून, चार अप्रैल हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि साफिया को मंगलवार को बरेली जिले के बिहारीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया ।

उन्होंने बताया कि साफिया को हल्द्वानी के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर आपराधिक साजिश के तहत कब्जा करने के लिए एक मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर अवैध रूप से जमीन स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।

साफिया के पति अब्दुल मलिक और पुत्र अब्दुल मलिक बनभूलपुरा में हिंसा करने के आरोप में पहले से ही हिरासत में हैं । पिता—पुत्र को क्रमश: 24 फरवरी और 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था ।

बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक का बगीचा में कथित तौर पर अवैध रूप से बने एक अवैध मदरसे और मस्जिद को आठ फरवरी को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी ।

हिंसा में कुल छह व्यक्तियों की मौत हुई थी जबकि पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत सौ से अधिक लोग घायल हुए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).