एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड : लिपुलेख के जरिए कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था भी तिब्बत पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिये कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 48 सदस्यीय दूसरा जत्था सोमवार को तिब्बत में प्रवेश कर गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तराखंड : लिपुलेख के जरिए कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था भी तिब्बत पहुंचा

पिथौरागढ़, 14 जुलाई उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिये कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 48 सदस्यीय दूसरा जत्था सोमवार को तिब्बत में प्रवेश कर गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के लिए नोडल एजेंसी कुमांउ मंडल विकास निगम के धारचूला आधार शिविर पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालुओं ने लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए सोमवार सुबह सवा नौ बजे तिब्बत में प्रवेश किया।

तिब्बत में अपने प्रवास के दौरान श्रद्धालु तकलाकोट, दारचेन, डेरा फुक, जुंगघुई पू और कुगू नामक स्थानों पर विश्राम करेंगे और पवित्र कैलाश पर्वत तथा मानसरोवर झील के दर्शन और परिक्रमा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि लिपुलेख दर्रे के जरिये तीर्थयात्रा पर जाने वाले 46 सदस्यों का तीसरा जत्था सोमवार सुबह धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हुआ है।

इस वर्ष लिपुलेख दर्रे के जरिये पांच जत्थों में करीब 250 श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। पांच में से तीन जत्थे यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर हैं जबकि चौथे और पांचवें जत्थे क्रमश: पांच और नौ अगस्त को धारचूला आधार शिविर पर पहुंचेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).