एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड : हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के समीप जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर के रहने वाले एक युवक का शव हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला।

देश की खबरें | उत्तराखंड : हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के समीप जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गोपेश्वर, 14 जुलाई उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर के रहने वाले एक युवक का शव हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला।

युवक का शव मिलने की घटना से गुस्साए लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर की सड़कों पर प्रदर्शन किया और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग भी की।

नंदानगर से बड़ी संख्या में लोग गोपेश्वर पहुंचे और मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर युवक को ढूंढने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन के दौरान 'मनोज को न्याय दो और अपराधियों को सजा दो' जैसे नारे भी लगाए। बाद में उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी को सौंपा।

पुलिस ने बताया कि रोजगार की तलाश में हेमकुंड साहिब गए 22 वर्षीय मनोज सिंह का शव रविवार को हेमकुंड यात्रा मार्ग के समीप के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला।

वहीं, मनोज के परिजनों ने कहा कि उससे 29 जून से संपर्क नहीं हो पा रहा था और इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को ढूंढने में देरी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).