देश की खबरें | उत्तराखंड: हरिद्वार में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 लाख रुपये की कीमत की स्मैक बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हरिद्वार, 21 नवंबर उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 लाख रुपये की कीमत की स्मैक बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना का रहने वाला शांतनु कुमार सैनी स्मैक की इस खेप को नगीना से देहरादून ले जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर रात श्यामपुर में नीलेश्वर मंदिर के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोका और सैनी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि स्मैक की कीमत बाजार में दस लाख रुपये बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक की यह खेप उसे बिजनौर के थाना कीरतपुर निवासी राहुल चौधरी ने दी थी।

डोभाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर चौधरी को भी मुकदमे में नामजद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि चौधरी भीम आर्मी की बिजनौर जिला इकाई का महासचिव है।

अधिकारी ने बताया कि चौधरी पूर्व में भी श्यामपुर में वर्ष 2020 में स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है और तब उसके कब्जे से लगभग दो करोड़ रुपये की स्मैक बरामद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\