देश की खबरें | उत्तराखंड ः पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक के समर्थक आपस में भिड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समर्थकों के दो गुटों की शनिवार को उनके आवास के नजदीक हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार, छह अगस्त उत्तराखंड के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समर्थकों के दो गुटों की शनिवार को उनके आवास के नजदीक हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशिक हरिद्वार से विधायक भी हैं।

पुलिस के मुताबिक विष्णु अरोड़ा के नेतृत्व में हथियारों से लैस समर्थकों के गुट ने कथित तौर पर उनके एक अन्य समर्थक दीपक टंडन के घर पर हमला बोल दिया।

यह झड़प काफी देर तक चली और इस दौरान दिन दहाड़े कई राउंड गोलियां चलीं।

हरिद्वार की क्षेत्राधिकारी (सीओ) रेखा यादव ने बताया कि हालांकि, इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस झड़प के पीछे जमीनी विवाद है। यह झड़प खन्ना कॉलोनी में हुई जिससे महज कुछ मीटर की दूरी पर कौशिक का आवास है।

जबतक ज्वालापुर पुलिस थाने की टीम मौंके पर पहुंची, अरोड़ा नीत गुट मौके से फरार हो चुका था।

घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिनमें कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान