देश की खबरें | उत्तराखंड : स्कूटी खड्ड में गिरी, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार को एक स्कूटी के खड्ड में गिर जाने से उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें से दो भाई थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तरकाशी(उत्तरखंड), 18 जून उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार को एक स्कूटी के खड्ड में गिर जाने से उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें से दो भाई थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब 12 बजकर 45 मिनट पर लम्बगांव-उत्तराकाशी मार्ग पर रतलधार के पास हुआ।
उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी जिससे स्कूटी फिसलकर करीब 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई और उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार्यालय ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने शवों को निकाल लिया है।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन लाल (45), उनके भाई सोहन लाल (42) और हर्ष लाल (40) के तौर पर की गई है।
उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे के समय पीड़ित तीनों लोग मुखेम गांव जा रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

