देश की खबरें | उत्तराखंड में अब साहसिक पर्यटन गतिविधियां भी शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने कोविड दिशा—निर्देशों के साथ शुक्रवार को साहसिक पर्यटन गतिविधियों को खोले जाने की अनुमति दे दी । पर्यटन विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 25 सितंबर उत्तराखंड सरकार ने कोविड दिशा—निर्देशों के साथ शुक्रवार को साहसिक पर्यटन गतिविधियों को खोले जाने की अनुमति दे दी । पर्यटन विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य पर्यटन विभाग ने जलक्रीडा, ट्रेकिंग और पर्वतारोहण, एयरोस्पोर्ट्स और कैम्पिंग गतिविधियों जैसी साहसिक गतिविधियों को खोलने की अनुमति के साथ ही पर्यटकों और इन गतिविधियों से जुडी एजेंसियों के लिए कोविड-19 से सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता सरकार बदलना चाहते हैं: सर्वे.

अब एडवेंचर टूर ऑपरेटर या एजेंसी के प्रमुख पर्यटन विभाग और संबंधित जिला प्रशासन के कार्यालयों में आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकते हैं ।

इस संबंध में प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों को फिर से खोलने से प्रदेश के पर्यटन उघोग को बहुत लाभ होगा । उन्होंने कहा, 'एडवेंचर टूरिज्म का राज्य के समग्र पर्यटन उद्योग में बड़ा योगदान है । हमें विश्वास है कि एडवेंचर गतिविधियों को फिर से खोलने से राज्य पर्यटन उद्योग को बड़ा फायदा मिलेगा ।'

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार में लोगों की पसंद हैं प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार का प्रभाव कम.

हांलांकि, उन्होंने इससे जुडे सभी व्यवसायियों से पूर्ण सहयोग की उम्मीद करते हुए कहा कि सबको एक टीम के रूप में काम करना होगा और राज्य में कोविड महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशानिर्देशों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना होगा।

दिशा—निर्देशों के अनुसार, एडवेंचर कंपनी, एजेंसी या टूर ऑपरेटर के मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारी कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित रूप से प्रशिक्षित हैं।

इसके अतिरिक्त, उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी, मास्क या शील्ड द्वारा चेहरे को ढंकने और लगातार हाथ धोने जैसे आवश्यक नियमों का पालन भी सुनिश्चित करना होगा।

इस संबंध में जिला प्रशासन को साहसिक पर्यटन गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए एक निगरानी तंत्र गठित करने का भी निर्देश दिया गया है ।

दिशा—निर्देशों के अनुसार, एजेंसी ऐडवेंचर गतिविधियों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की उचित सफाई को भी सुनिश्चित करेगी । इसके अलावा, किसी भी पर्यटक में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर उसे इस बारे में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करना होगा ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\