देश की खबरें | उत्तराखंड : लक्सर तहसील की मस्जिद में हो रहे अवैध निर्माण को ढहाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में एक मस्जिद में किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ढहा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हरिद्वार, 19 सितंबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में एक मस्जिद में किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने ढहा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लक्सर के तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ले में बनी इस मस्जिद में खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे हटा दिया गया है।
लंबे समय से विवादित इस मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने धरना प्रदर्शन भी किया था।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर प्रशासन ने निर्माणकर्ताओं से मस्जिद में अवैध निर्माण रोकने को कहा लेकिन इसके बाद भी जब निर्माण बदस्तूर जारी रहा तो प्रशासन मे भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे उसे ध्वस्त कर दिया।
मौके पर लोगों ने निर्माण हटाने का विरोध किया मगर मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे प्रशासन ने अवैध निर्माण हटा दिया ।
तहसीलदार चौहान ने बताया कि इस संबंध में हिंदु जागरण मंच ने लक्सर के उपजिलाधिकारी को शिकायत दी थी और उनके आदेश पर हुई जांच में निर्माण कार्य को गलत पाया गया ।
उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर संबंधित पक्ष से निर्माण कार्य रोकने को कहा गया लेकिन जब कार्य नहीं रूका तो उसे मौके पर जाकर हटाना पड़ा।
चौहान ने बताया कि निर्माणकर्ता अपने पास निर्माण कार्य की अनुमति की बात कहते रहे लेकिन मौके पर वे ऐसे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
उन्होंने बताया कि निर्माण पक्ष को अनुमति के दस्तावेज के साथ उपजिलाधिकारी के यहां पेश होने को कहा गया है ।
हिंदु जागरण मंच की लक्सर इकाई के अध्यक्ष जोत सिंह पुंडीर ने बताया कि कुछ वर्षों पहले रेलवे की जमीन पर एक समुदाय ने अवैध निर्माण किया था जिसे उच्च न्यायालय के आदेश पर हटा दिया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां से अवैध निर्माण हटने के बाद उन्होंने लक्सरी मोहल्ले मे अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

