प्रवासियों का रेलयात्रा खर्च उत्तराखंड सरकार वहन कर रही-मंत्री
कौशिक ने बताया कि अब तक अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिये 2,02,006 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 63,000 प्रवासी विभिन्न माध्यमों से राज्य में पहुंच चुके हैं । उन्होंने बताया कि इनमें से 6000 वे लोग भी हैं जो अपने साधनों से वापस लौटे हैं ।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने मीडिया को बताया कि रेलगाडियों से उत्तराखंड लाए जा रहे लोगों को अपनी यात्रा के लिए किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना है और रेलवे को इस संबंध में एक करोड रू अग्रिम जारी किये जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि इससे संबंधित सारा खर्चा उत्तराखंड सरकार उठा रही है ।
कौशिक ने बताया कि अब तक अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिये 2,02,006 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 63,000 प्रवासी विभिन्न माध्यमों से राज्य में पहुंच चुके हैं । उन्होंने बताया कि इनमें से 6000 वे लोग भी हैं जो अपने साधनों से वापस लौटे हैं ।
मंत्री ने बताया कि दूरस्थ राज्य सिक्किम से भी 10 लोगों को वापस लाया गया है ।
इस बीच, प्रवासियों को लाने तथा उत्तराखंड से बाहर जाने में लोगों की मदद के लिए बनाये गये नोडल केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, कल तक राज्य में आने वाले लोगों में सर्वाधिक 14,077 प्रवासी हरियाणा, 12,278 उत्तर प्रदेश तथा 10,050 दिल्ली के हैं ।
लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासियों को सूरत से काठगोदाम और हरिद्वार तथा पुणे से हरिद्वार लेकर आयी विशेष रेलगाडियों के अलावा लगभग 1200 यात्रियों को लेकर बंगलुरू से आ रही एक अन्य रेलगाडी के बुधवार देर रात्रि तक हरिद्वार आने की संभावना है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से एक रेलगाडी हरिद्वार 14 मई को तथा एक अन्य रेलगाडी जयुपर से हरिद्वार 15 मई को चलेगी । इसके अलावा, गुजरात, तेलंगाना, पुणे, सूरत, दिल्ली, गोवा, तिरूवनंतपुरम, चेन्नई आदि राज्यों में फंसे व्यक्तियों को भी लाने की प्रक्रिया चल रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

