देश की खबरें | उत्तराखंड : रुद्रपुर में सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बुधवार को तड़के एक कार और एक ई—रिक्शा की आमने—सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए ।
रुद्रपुर, 21 अगस्त उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बुधवार को तड़के एक कार और एक ई—रिक्शा की आमने—सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए ।
पुलिस ने बताया कि अटरिया रोड के पास नैनीताल राजमार्ग पर हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई—रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । मरने वाली तीन महिलाओं में से एक महिला गर्भवती थी जबकि दम तोड़ने वाला चौथा व्यक्ति ई—रिक्शा चालक है ।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां के भूरारानी क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला ज्योति को मंगलवार रात पेट में तेज दर्द उठने पर उसके परिवार की अन्य महिलाएं उर्मिला, विभा, कांति और ललिता ई-रिक्शा चालक मनोज के साथ जिला अस्पताल ले गयीं ।
चिकित्सकों द्वारा बच्चे के जन्म में एक दिन का समय और बताये जाने पर सभी लोग बुधवार को तड़के घर लौट रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया ।
मरने वालों की पहचान ज्योति, उर्मिला (42), विभा (36) और ई-रिक्शा चालक मनोज के रूप में हुई है ।
हादसे में 38 साल की कांता देवी और 36 साल की ललिता गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका उत्तर प्रदेश के बरेली और रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

