एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड : चमोली में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तराखंड : चमोली में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को बचाया गया

देहरादून, नौ अक्टूबर उत्तराखंड के चमोली जिले में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्पेन का एक और ब्राजील के तीन पर्यटकों के बदरीनाथ क्षेत्र में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे होने की मंगलवार देर रात सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को तत्काल उपकरणों समेत मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रात के समय अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहन तलाशी अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों को ढूंढ निकाला।

पुलिस ने बताया कि पर्यटकों को बदरीनाथ लाया गया है।

पर्यटकों की पहचान स्पेन के नागरिक जोसेफ (56) और ब्राजील के नागरिक पाउलो (39), रोड्रियो (38) और डैनीलो (43) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि पर्यटकों ने पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).