देश की खबरें | उत्तराखंड: संघर्ष के बाद निकला नदी में फंसा हाथी, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में नैनीताल जिले की उफनती गोला नदी में फंसे एक हाथी के संघर्ष ने सभी लोगों ध्यान खींचा। वायरल हुए एक वीडियो में नदी में फंसा हाथी निकलने के लिए प्रयास करता नजर आया।

देहरादून, 20 अक्टूबर उत्तराखंड में नैनीताल जिले की उफनती गोला नदी में फंसे एक हाथी के संघर्ष ने सभी लोगों ध्यान खींचा। वायरल हुए एक वीडियो में नदी में फंसा हाथी निकलने के लिए प्रयास करता नजर आया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में हाथी नदी के पानी में दिखाई दे रहा है जो अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गया।

असहाय हाथी नदी से निकलने के लिए तैरने के लिए संघर्ष कर रहा था और इस दौरान नदी के किनारे पर लोगों की भीड़ लग गई जो अपने मोबाइल फोन में इस घटना को कैद करने लगे।

मुख्य वन्यजीव वार्डन जे एस सुहाग ने कहा, '' नदी में हाथी के फंसे होने की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। हालांकि, वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही हाथी तैरकर किनारे पर आ गया था।''

उन्होंने कहा कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्र के वनकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि अगर कहीं भी किसी जानवर के फंसे होने की जानकारी मिलने पर तत्काल बचाव अभियान चलाया जा सके।

तिराई पूर्व के संभागीय वन अधिकारी संदीप ने कहा कि हाथी हलदू चौर और देवरामपुरा के बीच नदी में फंस गया था। उन्होंने कहा कि बाद में हाथी को सुरक्षित वन में पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड