देश की खबरें | उत्तराखंड : रिजॉर्ट के कमरे में महिला कर्मचारी का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक रिजॉर्ट के कमरे में एक महिला का शव छत से लटका मिला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, तीन दिसंबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक रिजॉर्ट के कमरे में एक महिला का शव छत से लटका मिला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

हालांकि, महिला के परिवार ने दावा किया है कि उसकी हत्या की गयी है और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को छत से लटका दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती कफलौन गांव के रिजॉर्ट में काम करती थी और उसका शव एक दिसंबर को बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला के परिजनों ने रिजॉर्ट मालिक और उसके रसोइये पर हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को उत्तरकाशी जिला अस्पताल में हंगामा किया।

महिला के परिजनों ने दावा किया कि उसका शव छत से लटका हुआ पाया गया और उसके पैर फर्श से छू रहे थे। उसके परिवार ने पुलिस पर हत्यारों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार के लिए शव लेने से इनकार कर दिया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) राजेश कुमार ने कहा कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर रिजॉर्ट मालिक और उसके रसोइये के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि शव परीक्षण रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर महिला के विसरा और योनि के स्वाब नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\