Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दंपति की मौत
उत्तराखंड में केदारनाथ की ओर जा रहे एक दंपति की मोटरसाइकिल को बुधवार को विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में दंपति की मौत हो गयी.
नई टिहरी, 11 सितंबर : उत्तराखंड में केदारनाथ की ओर जा रहे एक दंपति की मोटरसाइकिल को बुधवार को विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में दंपति की मौत हो गयी. टिहरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्या गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया . यह भी पढ़ें : केरल के राज्यपाल ने मंत्रियों के फोन टैप कराए जाने के आरोपों पर रिपोर्ट मांगी
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है. जोशी ने बताया कि पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

