एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड: सितारगंज जेल से सजायाफ्ता कैदी फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की एक जेल से उम्रकैद की सजा भुगत रहा एक कैदी बृहस्पतिवार को फरार हो गया जिससे जेल एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

देश की खबरें | उत्तराखंड: सितारगंज जेल से सजायाफ्ता कैदी फरार

रूद्रपुर, 17 अगस्त उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की एक जेल से उम्रकैद की सजा भुगत रहा एक कैदी बृहस्पतिवार को फरार हो गया जिससे जेल एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सितारगंज क्षेत्र की संपूर्णानंद शिविर खुली जेल में बंद 55 वर्षीय सजायाफ्ता कैदी जनरैल सिंह अन्य कैदियों के साथ खेतों में काम करने गया था और इसी दौरान वह बंदी रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बंदी रक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद जेल एवं पुलिस प्रशासन ने उसकी तलाश में सघन अभियान शुरू किया।

क्षेत्र की सीमाओं को सील करते हुए बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही निकटवर्ती पुलिस थानों को भी फरार कैदी के बारे में सूचना दे दी गयी है।

संपूर्णानंद जेल के चारों ओर जंगल है और जेल प्रशासन ने फरार कैदी की सूचना एवं उसकी तस्वीर वन विभाग के सभी निकटवर्ती रेंज, किशनपुर, बाराकोली, रंसाली के वन क्षेत्राधिकारियां को भी उपलब्ध करा दी है।

इसके अतिरिक्त इन जंगलों में फरार कैदी की खोजबीन के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के बिचई का रहने वाला सिंह पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से सितारगंज जेल में बंद था।

जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने बताया कि फरार कैदी सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुआ है तथा सिर पर सफेद-काले रंग की चेकदार पगड़ी बांधे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).