देश की खबरें | उत्तराखंड : पेगासस जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस का राजभवन कूच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड कांग्रेस ने पेगासस जासूसी कांड को जनता के निजता के अधिकारों पर आक्रमण करार देते हुए इसके विरोध में बृहस्पतिवार को राजभवन की ओर कूच किया।

देहरादून, 22 जुलाई उत्तराखंड कांग्रेस ने पेगासस जासूसी कांड को जनता के निजता के अधिकारों पर आक्रमण करार देते हुए इसके विरोध में बृहस्पतिवार को राजभवन की ओर कूच किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए राज्य पार्टी मुख्यालय से दिलाराम चौक होते हुए राजभवन की ओर कूच किया।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें राजभवन पहुंचने से पहले ही रास्ते में हाथीबडकला में रोक लिया। कांग्रेसजनों ने अवरोधकों पर चढ़कर उन्हें पार करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हाथीबडकला में रोके जाने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह लोगों की निजता के अधिकारों पर हमला है। लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी के फोन के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्रियों और पत्रकारों सहित सैकड़ों लोगों के फोन पेगासस स्पाइवेयर के जरिए हैकिंग के निशाने पर थे।’’

उन्होंने नैतिक आधार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू