Uttarakhand: ‘लोकतंत्र की हत्या’ के विरोध में कांग्रेस अप्रैल में विरोध-प्रदर्शन करेगी
कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ और भाजपा नीत सरकार के खिलाफ बोलने वाले अपने नेताओं को ‘‘फंसाकर’’ विपक्ष का सफाया करने की ‘‘साजिश’’ के विरोध में करीब एक महीने के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है, जो अप्रैल से शुरू होंगे. पार्टी के एक सदस्य ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
देहरादून, 1 अप्रैल : कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ और भाजपा नीत सरकार के खिलाफ बोलने वाले अपने नेताओं को ‘‘फंसाकर’’ विपक्ष का सफाया करने की ‘‘साजिश’’ के विरोध में करीब एक महीने के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है, जो अप्रैल से शुरू होंगे. पार्टी के एक सदस्य ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष करण मेहरा ने राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने और सरकारी बंगले को खाली करने के नोटिस को कथित साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि पूरे अप्रैल महीने में राज्य में विभिन्न तरीकों से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. यह भी पढ़ें: हार पर हार के कारण हताशा में डूबी हुई है कांग्रेस, शब्दों की गरिमा भूल गए हैं कांग्रेस नेता – जेपी नड्डा
मेहरा ने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के दौरान एक पोस्टकार्ड अभियान भी होगा, जिसमें उत्तराखंड के पुलिस थानों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करना शामिल होगा, जिन्होंने अतीत में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

