जरुरी जानकारी | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की सीतारमण, स्मृति ईरानी से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को यहां केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जीएसटी मुआवजा अवधि को पांच साल बढ़ाकर जून 2027 तक करने का आग्रह किया। राज्य सरकार की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 14 जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को यहां केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जीएसटी मुआवजा अवधि को पांच साल बढ़ाकर जून 2027 तक करने का आग्रह किया। राज्य सरकार की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान रावत ने कहा कि उत्तराखंड में महत्वपूर्ण विकास योजना पर काम चल रहा है लेकिन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद उत्तराखंड को राजस्व की हानि उठानी पड़ी है। कोविड- 19 से उपजी कठिन परिस्थिति से राज्य के वित्तीय संसाधनों पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रतिकूल परिस्थितियों और राज्य के सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुये राज्य के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच साल के लिये बढ़ाने का उन्होंने आग्रह किया।

रावत ने केन्द्रीय कपङा, महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी भेंट की। स्मृति ईरानी ने राज्य में शिल्पकला आधारित पर्यटन ग्राम स्थापित करने और उसे ‘होम स्टे’ से जोड़ने पर जोर दिया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐंपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए। इसे कपड़ा क्षेत्र से जोङते हुए निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये।

ईरानी ने प्रदेश में कारीगर मेलों के आयोजन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक से 7 अगस्त तक हथकरघा मेलों का आयोजन किया जाना चाहिये और इसमें स्थानीय उत्पादों को जोड़ा जाना चाहिये। इसी तरह एक से 15 अगसत तक कपड़ा मेले भी आयोजित किये जायें जिसका लाभ स्थानीय कारीगरों को मिलेगा। हर जिले में एक स्थानीय उत्पाद को चिन्हित किया जाना चाहिये।

मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय मंत्री को राज्य की मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\