देश की खबरें | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व एवं मौजूदा रक्षा कर्मियों के अलावा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को शनिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान के चलते सुरक्षित है।

देहरादून, 14 अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व एवं मौजूदा रक्षा कर्मियों के अलावा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को शनिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान के चलते सुरक्षित है।

शनिवार को 47 लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें 21 सेवारत सैनिक, 20 पूर्व रक्षा कर्मी और युद्ध में शहीद हुए छह सैनिकों की पत्नियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हृदय गर्व की भावना से भर गया है क्योंकि वह बहादुर सैनिकों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित कर रहे हैं।

देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके चलते ही हो पाया और इस कारण देश सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिक हमारे असली नायक हैं। वे यहां तक कि अपनी जान की कीमत पर भी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं। हमें भारतीय थल सेना पर गर्व है क्योंकि उनके कारण देश सुरक्षित है। ’’

धामी ने कहा, ‘‘एक सैनिक का बेटा होने के नाते मुझे अपने बचपन की यह बात याद आती है कि जब कभी मुझे सेना के कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलता था, मैंने सेना के कर्मियों की बहादुरी और उनके परिवार द्वारा सामना किये गये संघर्ष को देखा।’’

सैनिकों और उनके परिवारों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को दिये जाने वाले अनुदान की राशि 8,000 रुपये प्रति मास से बढ़ा कर 10,000 रुपये प्रति मास कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि देहरादून में एक वैभवशाली शहीद स्मारक निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति सेना में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\