देश की खबरें | उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने हिंदू देवी-देवताओं पर की गयी टिप्पणी के लिए माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बंशीधर भगत ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपनी हालिया टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी।

देहरादून, 13 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बंशीधर भगत ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपनी हालिया टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी।

भगत ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उन्हें वापस लेते हैं।

हालांकि विधायक ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी और ‘पटाओ’ शब्द का इस्तेमाल करने का उनका आशय देवियों के आशीर्वाद के लिए उनकी खुशामद करने से था।

भगत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी मंशा शुद्ध थी। ‘पटाओ’ शब्द से मेरा आशय देवियों के आशीर्वाद के लिए उनकी खुशामद करने से था। फिर भी, यदि मेरे शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं उन्हें वापस लेता हूं।’’

भगत ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हलद्वानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘पटाओ’ शब्द का उपयोग किया और कहा कि ‘‘शिक्षा के लिए देवी सरस्वती, शक्ति के लिए देवी दुर्गा और धन के लिए देवी लक्ष्मी को मनाना होता है।’’

भाजपा विधायक की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट