देश की खबरें | उत्तराखंड भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 29 अगस्त उत्तराखंड के भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत ने शनिवार को बताया कि जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी हैं ।

भगत ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

उत्तराखंड भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि भगत का उपचार शुरु कर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश के पार्टी प्रमुख के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

भगत ने शनिवार को ट्वीट किया, “मैंने शुक्रवार को कोविड-19 की जांच कराई और मेरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे सभी कोविड-19 की जांच करवाएं।”

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

उन्होंने कहा, “आप सभी के आशीर्वाद और दुआओं की वजह से मैं जल्दी ठीक होकर वापस आऊंगा।”

भसीन ने कहा कि भाजपा मुख्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रहेगा और इस दौरान कार्यालय को पूरी तरह से संक्रमणमुक्त किया जाएगा। कार्यालय सोमवार को फिर से खुलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)