देश की खबरें | लापता होने के पांच साल बाद उत्तर प्रदेश का बच्चा ‘दर्पण’ के माध्यम से असम में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश से पांच साल पहले कथित रूप से लापता हुए एक बच्चे का तेलंगाना पुलिस ने चेहरे की पहचान करने वाले उपकरण ‘दर्पण’ के माध्यम से असम में पता लगाया है और उसे उसके परिवार से मिलाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश से पांच साल पहले कथित रूप से लापता हुए एक बच्चे का तेलंगाना पुलिस ने चेहरे की पहचान करने वाले उपकरण ‘दर्पण’ के माध्यम से असम में पता लगाया है और उसे उसके परिवार से मिलाया है।

सोम सोनी नामक यह बच्चा जब 14 जुलाई, 2015 को इलाहाबाद में अपने परिवार से बिछड़ गया था तब वह आठ साल का था।

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- टीआरपी घोटाले को बेनकाब करना मुंबई पुलिस की बदले की कार्रवाई नहीं.

तेलंगाना की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा शाखा) स्वाति लाकड़ा ने शुक्रवार को बताया कि असम के ग्वालपाड़ा में एक बाल गृह में उसका पता चला।

उस साल 23 जुलाई को सोनी ग्वालपाड़ा पुलिस को नजर आया था और उसे स्थानीय बाल कल्याण केंद्र में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये कीमत के हुक्का का सामान जमा करने के आरोप में दो गिरफ्तार.

तेलंगाना पुलिस द्वारा विकसित चेहरा पहचान सॉफ्टवेयर ‘दर्पण’ देश के विभिन्न बचाव केंद्रों में रह रहे बच्चों और लोगों का डाटाबेस तैयार रखता है।

लाकड़ा ने बताया कि यह एप लापता लोगों के फोटो का इन केंद्रों में रह रहे लोगों के फोटो से मिलान करता है और तेलंगाना पुलिस ने उसकी मदद से लापता बच्चों के फोटो का देश के विभिन्न बाल कल्याण केंद्रों के बच्चों की तस्वीरें से मिलान किया तब इस बच्चे का पता चला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद तेलंगाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इसकी सूचना दी जिसने बच्चे के माता-पिता को उसके बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बच्चे के माता-पिता बाल कल्याण केंद्र गये और अपने बेटे को पहचाना ।

लाकड़ा ने कहा कि देशभर में लापता ऐसे बच्चों का इस उपकरण के माध्यम से पता लगाने एवं उन्हें माता-पिता से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड