एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मामूली विवाद में युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव में नल से पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मामूली विवाद में युवक की हत्या

बदायूं (उप्र), 28 नवंबर जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव में नल से पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता ने गांव के ही सूरज राठौर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता जगदीश ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा कमलेश (24) का सोमवार को गांव के ही कुछ युवकों से नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था।

श्रीवास्तव ने बताया कि इसी विवाद के चलते कमलेश को खेत से लौटते समय गांव के ही सूरज राठौर ने जाति सूचक गालियां देते हुए घेर लिया और डंडे से प्रहार कर दिया जिससे कमलेश घायल होकर गिर गया।

उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि कमलेश को गंभीर अवस्था में बदायूं ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में नामजद सूरज राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).