UP Shocker: बलिया जिले में किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
बलिया जिले के एक गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
बलिया (उप्र), 27 मई: बलिया जिले के एक गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बैरिया के थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने कहा कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की सुबह लापता हो गई थी. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Shocker: गंगा आरती में शामिल होकर घर लौट रही नाबालिग लड़की का वाराणसी में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, यौन शोषण का वीडियो वायरल
उसके भाई ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी. इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही क्षेत्र में है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को पताही में छापेमारी कर अजीत कुमार सिंह नामक व्यक्ति को पकड़ा और उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया.
उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार सिंह उसे अगवा कर पूर्वी चंपारण ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण या शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से महिला को मजबूर करना) और 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से संबंधित प्रावधान जोड़े गए हैं. एसएचओ ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

