एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

बलिया, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में बताया गया कि उभांव थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय मुस्लिम लड़की को गत पांच सितंबर को उसी गांव के रहने वाले आकाश गोंड (21) ने अपने भाई सचिन के सहयोग से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और गुजरात के सूरत ले गया।

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर आकाश और सचिन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने लड़की को रविवार को बलिया के ही उभांव क्षेत्र में एक स्थान से मुक्त करा लिया।

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया कि आकाश उसे अगवा कर गुजरात ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक, बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म के आरोप और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ी गई है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आकाश को मंगलवार को थानाक्षेत्र के पड़सरा मोड़ से गिरफ्तार कर एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).