देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: योगी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि जब कुंदरकी और कटेहरी सीट जीती जा सकती है तो किसी भी सीट पर चुनाव जीता जा सकता है।

अयोध्या, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि जब कुंदरकी और कटेहरी सीट जीती जा सकती है तो किसी भी सीट पर चुनाव जीता जा सकता है।

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गोरखनाथ को पराजित किया था।

अवधेश प्रसाद ने इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता लल्लू सिंह को पराजित किया और सुर्खियां बटोरी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने शुक्रवार को यहां मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मिल्कीपुर वि‍धानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सवाल भी पूछे।

आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा, “जब कुंदरकी और कटेहरी सीट पर उपचुनाव जीता जा सकता है, तो कोई भी चुनाव जीता जा सकता है।”

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान बूथ प्रबंधन और पार्टी पदाधिकारियों को सक्रिय करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बूथ पदाधिकारी भाजपा के मतदाताओं की पहचान करें और इन मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ठंड में किसी तरह की असुविधा न हो और समय रहते समुचित व्यवस्था की जाए

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस वर्ष 25 नवंबर को अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को वापस लेने की अनुमति दी थी, जिससे इस सीट पर उपचुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\