देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नोएडा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों मे हिंसक झड़प, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में कथित तौर पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में कथित तौर पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दादरी के रामगढ़-कैमराला गांव में बीती रात हुई। पुलिस को मौके से खाली कारतूस भी मिले हैं और दोनों पक्षों के करीब 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम कैमराला और रामगढ़ के बीच अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र द्वारा अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर द्वारा अर्जित की गई जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी, लेकिन इसका दूसरे पक्ष के संजय, वीर सिंह, राजू तथा 10 -15 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर विरोध किया।

पुलिस ने बताया कि आपस में गाली-गलौज के बाद मामला और बढ़ने पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।

अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रामगढ़-कैमराला गांव के बीच चक्रसेन पुर की सीमा पर ‘‘सर्वोत्तम समूह की जमीन है’’ और कैमराला गांव के निवासी अशोक इस जमीन पर बुआई करते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव बोड़ाकी के निवासी संजय सिंह और रामगढ़ के निवासी वीर सिंह बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और अशोक को बुआई करने से रोका। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

सिंह ने बताया कि किसानों ने गोलीबारी किये जाने का आरोप लगाया है और मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल क्षेत्र में शांति कायम है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा की शिकायत पर अशोक, सत्येंद्र, विजेंद्र, संजय, वीर सिंह, राजू तथा 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 34 तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम (1932) की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू