Uttar Pradesh: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी 12 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया. पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.
लखनऊ, 10 सितंबर : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया. पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. बयान में कहा गया कि पार्टी के सदस्यों के साथ वाद्रा की बैठक में "कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’’ नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है. इस यात्रा में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह यात्रा राज्य के गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा,‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस, योगी सरकार की अर्कमण्यता, जनता से की गई वादाखिलाफी और प्रदेश में व्याप्त भ्रटाचार, मंहगाई, बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, बेतहाशा बेरोजगारी और लचर स्वास्थ्य सेवा जैसे ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर प्रदेश भर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ निकालेगी. प्रदेश के चार क्षेत्रों में कुल 12,000 किलोमीटर की यह यात्रा जनाक्रोश को स्वर देगी और जनता के बीच कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी.’’
रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर पार्टी और उससे जुड़े संगठन हर स्तर पर खुद को मजबूत बनाने में जुटे हैं. इस दौरे में वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से का लेने का सख्त निर्देश दिया है. शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करके और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ समीक्षा बैठकों की शुरुआत की. यह भी पढ़ें : Karnataka: मुख्यमंत्री बोम्मई ने 4 लाख घरों के लिए लाभार्थियों की पहचान करने का आदेश दिया
प्रवक्ता ने बताया,‘‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभायेंगें’’ नाम से 12 हजार किलोमीटर की यात्रा प्रदेश के तमाम बड़े शहरों, कस्बों और गांवो से होकर गुजरेगी जिसका निर्णय प्रियंका गांधी वाद्रा की मौजूदगी में पार्टी की सलाहाकार और रणनीति कमेटी ने लिया. कमेटी की बैठक में आगामी विधान सभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया. यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और मार्ग निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार एवं रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ वाद्रा ने व्यापक विचार विमर्श किया.''
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

