एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की शनिवार को डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

बहराइच, 10 मई उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की शनिवार को डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मजरा बोटनपुरवा गांव का रहने वाला राजू (26) पंजाब के जालंधर में नौकरी करता था और उसका दोस्त राहुल (25) अयोध्या में रहता था।

पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त गांव के रहने वाले मनोज की शादी में शामिल होने आए थे।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे राजू और राहुल गांव के नजदीक सरयू नदी में नहाने गए और नदी में नहाते समय दोनों गहरे पानी में डूब गये।

पुलिस ने बताया कि दोनों की मौत हो गयी और गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).