एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी और दो युवक घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

बलिया (उत्तर प्रदेश), 18 जून : जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी और दो युवक घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम बिल्थरारोड-नगरा मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई. इस घटना में दिलीप चौहान (24) और विशाल सिंह (27) की मौत हो गयी तथा बबलू चौहान और रघुवंश चौहान घायल हो गये. यह भी पढ़ें : सिकंदराबाद हिंसा: निजी रक्षा अकादमियां जांच के घेरे में

घायलों को बिल्थरारोड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उभांव थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).