Uttar Pradesh: कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, चार घायल
जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर थाना उदयपुर क्षेत्र के परानीपुर मोड़ के निकट एक कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
प्रतापगढ़ (उप्र), 6 मई : जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर थाना उदयपुर क्षेत्र के परानीपुर मोड़ के निकट एक कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राहुल मिश्रा ने बताया कि शैलेश कोरी (20), उनकी सास निर्मला देवी (55) बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे. अठेहा परशदेपुर मार्ग पर परानीपुर मोड़ के निकट रायबरेली कि तरफ से आ रही एक कार उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए खड्ढे में पलट गयी. यह भी पढ़ें : तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और पंजाब पुलिस में टकराव, अपहरण का केस दर्ज- पिता से मारपीट का भी आरोप
उन्होंने बताया कि टक्कर से शैलेश कोरी और उनकी सास निर्मला देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बस का इंतजार कर रहे अजय और उसकी बहन रिंकी निर्मल और कार चालक बृजेंद्र एवं सुनील सहित चार लोग घायल हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

