देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर गिरफ्तार, 24 गोवंश बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 24 गोवंश बरामद कर लिये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
वाराणसी, 18 मई उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 24 गोवंश बरामद कर लिये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ लंका थानाक्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के पास हुई।
काशी जोन के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) टी सरवन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को वाहनों की सघन जांच करने का आदेश दिया गया था।
उन्होंने बताया कि लंका थाना पुलिस को जांच के दौरान रविवार सुबह डाफी टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन मिला, जिसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वाहन सवार लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान वाहन से 24 गोवंश बरामद किये और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

