एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बुलंदशहर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, 10 घायल

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई इलाके में बृहस्पतिवार रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए.

Uttar Pradesh: बुलंदशहर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, 10 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

बुलंदशहर, 30 सितंबर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई इलाके में बृहस्पतिवार रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए. जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और पांच घायलों को बाद में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. यह भी पढ़ें : Noida Car Fire Video: नोएडा में चलती कार में लगी आग, चालक ने गाड़ी से कूद कर बचाई जान

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में ट्रैक्टर में सवार एक बच्चा भी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

सिंह ने बताया कि एक कार और एक ट्रैक्टर की टक्कर हुई थी और अलीगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक ट्रैक्टर से टकरा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).