देश की खबरें | भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के अधिकांश मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

लखनऊ, 11 जून उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राज्य के अधिकांश मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को भी भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप रहा। आगरा 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

इसके अलावा उरई में 45.2 डिग्री, बांदा में 44.8 डिग्री और झांसी में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी राजधानी में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बूंदाबांदी होने और आंधी चलने की संभावना है।

राज्य सरकार ने लू के पूर्वानुमान और लगातार गर्म मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने से बचने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान