Uttar Pradesh: बम हमले में छर्रे लगने से तीन लोग घायल
जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र के बभनमई गांव में बुधवार को बम से किए गए हमले में छर्रे लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रतापगढ़ (उप्र)14,जुलाई : जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र के बभनमई गांव में बुधवार को बम से किए गए हमले में छर्रे लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि बभनमई गांव में पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने आज मुस्तक़ीम (45) ,शाद (27) व जीशान (18) पर बम से हमला किया,बम के छर्रे लगने से तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भी [पढ़ें : Uttar Pradesh Shocker: कानपुर में मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक उपचार के लिए तीनों घायलों को चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है,तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा. पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

