एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कौशांबी में ट्रेलर की टक्‍कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ट्रेलर की टक्‍कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कौशांबी में ट्रेलर की टक्‍कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

कौशांबी, 18 मई उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ट्रेलर की टक्‍कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां वैष्णो ढाबा के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने वाले मोहब्बत सिंह (48) अपने बेटे लव कुश (18) और संबंधी पिंटू (23) के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि बाइक मोहब्बत सिंह का बेटा लव कुश चला रहा था और ढाबे के पास मोटरसाइकिल की ट्रेलर से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कौशांबी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).