देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बरेली, दो नवंबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
थाना फतेहगंज (पश्चिमी) के प्रभारी निरीक्षक राज बाबू मिश्रा ने बताया कि (माधौपुर पुल) रबर फैक्टरी कॉलोनी गेट के पास तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य युवक घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप (19) के रूप में हुई जबकि घायल शैंकी (18) को तुरंत एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, सीबीगंज थाना क्षेत्र के झुमका तिराहे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बरेली बड़ी विहार के रहने वाले रोहित के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

