एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: कार के ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक कार के ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: कार के ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर : फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक कार के ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि कानपुर के बर्रा इलाके के निवासी शिव करण सिंह की पत्नी आशा देवी (42), उनकी पुत्री हेमा (22) पड़ोस के युवक ललित (32) के साथ रिश्तेदारी में जयपुर गए थे.

मगंलवार रात वे कानपुर के लिए रवाना हुए थे. तभी तड़के करीब चार बजे उनकी कार फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में बाबा की शाला के पास एक ट्रक से टकरा गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra: Omicron के बढ़ते खतरे के बीच फिर से बंद होंगे स्कूल? जानें शिक्षा मंत्री ने क्या कहा

उन्होंने बताया कि हादसे में आशा, हेमा और ललित की मौत हो गई. पुलिस ने कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).